16.7 C
लखनऊ, उ.प्र.
05/02/2025
वंदे भारत | ख़ास खबरें | उत्तर प्रदेश
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्व निरीक्षक की मनमानी से परेशान पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार। अपर आयुक्त के स्थगन आदेश की अनदेखी कर, करना चाहते हैं कब्जा परिवर्तन

Tired of Revenue Officer's Misdeeds, Person Seeks Justice from SDM

अमेठी, उत्तर प्रदेश में जमीन विवाद को सुलझाने के बजाय प्रशासन द्वारा उसे बढ़ावा देने का काम स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। राजस्व प्रशासन की अनियमितताओं के चर्चे आम हो गए हैं। अक्सर तहसील प्रशासन के अधिकारी किसी न किसी विवाद में उलझे रहते हैं। ऐसा ही मामला गौरीगंज तहसील गौरीगंज, जनपद अमेठी से सामने आया है, जहां के निवासी पीड़ित पक्ष ने एसडीएम गौरीगंज को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित पक्ष के प्रदुम्न कुमार मिश्र ने बताया कि 2023 में अपर आयुक्त ने एक आदेश सुनाया था। इस आदेश के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने अपर आयुक्त के न्यायालय में अपील की थी। अपील सुनवाई के दौरान न्यायालय ने एसडीएम गौरीगंज को प्रभाव रोकने का स्थगन आदेश पारित किया था। राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इस स्थगन आदेश की अनदेखी की और कब्जा परिवर्तन करने की कोशिश की।

पीड़ित पक्ष प्रदुम्न कुमार मिश्र ने कहा कि अपर आयुक्त के स्थगन आदेश के बाद से मुकदमे के निस्तारण तक यथास्थिति बनाए रखने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन स्थगन आदेश की अनदेखी कर कब्जा परिवर्तन करने की कोशिश की जा रही है। वैसे भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर सभी प्रकार के विवादों का निस्तारण किया जाता है, जिसमें विवादित भूमि को शामिल किया जाता है।

Related posts

डीएम आवास के सामने अवंतिका फूडमाल में रसगुल्ले में मिला रबड़ बैंड, फूड विभाग का छापा, प्रयोगशाला भेजा गया तीन नमूना।

करौंदीकला ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर फिर मंडराया खतरा: सुल्तानपुर DM को 36 बीडीसी ने अविश्वास के लिए दिया एफिडेविड, बिना मीटिंग विकास कार्य कराए जाने का आरोप

हीट वेव : श्रमजीवी और बेगमपुरा एक्सप्रेस के तीन मुसाफिरों की मौत, बिहार और वाराणसी के निकले यात्री, मचा हड़कंप।