8.6 C
लखनऊ, उ.प्र.
07/02/2025
वंदे भारत | ख़ास खबरें | उत्तर प्रदेश
क्राइमसुल्तानपुर न्यूज़

सुल्तानपुर में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या: धारदार हथियार से रेता गया गला, पुलिस ने संदिग्धो को हिरासत में लिया

यूपी के सुल्तानपुर में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक कोतवाली देहात के तिवारीपुर कुटीवा गांव में अपने ननिहाल में रहता था। नाती की मौत की सूचना पर पहुंची नानी शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

दरअस्ल अमेठी जिले के पीपरपुर थाना अंतर्गत अनुज वर्मा ऊर्फ गोलू (19वर्ष) पुत्र शिव लाल वर्मा कोतवाली देहात थाना अंतर्गत तिवारीपुर कुटीवा गांव में ननिहाल में रहता था। शनिवार को सुबह वो घर से रोज की तरह निकला था लेकिन दोपहर बाद घर पर सूचना मिली कि उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। खेत के पास सड़क के किनारे उसका शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। इस पर परिवार वाले मौके पर दौड़कर पहुंचे। नानी ने नाती का मृत शरीर देखा तो वो खुद को रोक नहीं सकी। नानी ने अपने आपको नाती के शव पर गिरा दिया और देर तक रोती रही। इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया।

आनन फानन में अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, सीओ लम्भुआ अब्दुस सलाम और कोतवाली देहात एसओ सत्येंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जांच करते हुए, शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम में भिजवाया है। सीओ अब्दुस सलाम ने बताया प्रथम दृश्या मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हमें कुछ अहम सुराग मिला है, कुछ एक संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। परिजनों से तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

Related posts

मंत्री अनुप्रिया पटेल के आरक्षण के उठाए मुद्दे पर बोले प्राविधिक शिक्षा मंत्री, उचित पटल पर पहुंचा प्रकरण, अब आगे मेरा नो कमेंट।

सुल्तानपुर बन गया है क्राइम कैपिटल: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पुलिस पर हमला, सोना कारोबारी से करोड़ो की लूट में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

सुल्तानपुर में हुई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना: वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान से हुई पूजा अर्चना, डॉ एके सिंह बोले-विवेकानंद हैं राष्ट्र चेतना के प्राण