35 C
लखनऊ, उ.प्र.
29/05/2025
वंदे भारत | ख़ास खबरें | उत्तर प्रदेश
पॉलिटिक्ससुल्तानपुर न्यूज़

सुल्तानपुर से सपा सांसद राम भुआल का विवादित बयान: खिसयानी बिल्ली से किया मेनका गांधी की तुलना, अपने विरुद्ध रिट फाइल होने पर दिया बयान

सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद व पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद ने रविवार को मीडिया में विवादित बयान दिया है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की पूर्व सांसद मेनका गांधी की तुलना खिसयानी बिल्ली से कर डाला है। वे यहां फूलन देवी की याद में आयोजित कार्यक्रम को लेकर एक निजी होटल में पहुंचे थे।

उनसे आज मीडिया ने सवाल किया कि पूर्व सांसद ने आपके खिलाफ हाईकोर्ट में रिट किया था। जिस पर जवाब देते हुए राम भुआल निषाद ने कहा कि, ‘वो खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली कहावत है। जब जनता उनको हरा दी तो एक्सेप्ट करना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा अगर उनको आपत्ति था तो जब पर्चा का जांच हुआ उस समय आपत्ति करना था। सात दिन का समय होता है, समय बार्ड के बाद किए हैं। इसलिए उस रिट में कोई दम नहीं है।
वही बिजली की समस्या पर हमारी विभागीय मंत्री व अधिकारियों से बात हुई, समस्या खत्म हो गई है, थोड़ा बहुत होगा तो वो भी खत्म हो जाएगा।

इसी क्रम में कार्यक्रम में इसौली से सपा विधायक ताहिर खान भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा के पीडीए वाले नारे की नई परिभाषा दी। विधायक ने कहा, ‘पीडीए का मतलब होता है 90 प्रतिशत कवेरा समाज।’ जो कमाकर ख़ाता है, जो मेहनत मजदूरी करता है। उसमें हमारे स्वर्ण जाति के लोग आते हैं, चाहे वो क्षत्रिय हों, चाहे ब्राह्मण हों, वैश्य हों मुस्लिम हों। हमारी लड़ाई 90 परसेंट कवेरा समाज के लिए है।

Related posts

सुल्तानपुर : सुप्रीम कोर्ट में मेनका गांधी की रिट पर आज होगी सुनवाई, सपा सांसद राम भुआल द्वारा क्रिमिनल हिस्ट्री छुपाने का मामला

सुल्तानपुर में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का साल भर में फैसला: लखनऊ से लाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पति ने की थी पत्नी की हत्या, बेटी की गवाही पर पिता हत्यारा साबित

सुल्तानपुर में MLA ताहिर खान ने लगाई वृहद जन चौपाल: पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं व जनता की सुनी शिकायतें, बोले-गर्मी से मरने वालों के लिए सदन में सवाल कर दिलाऊंगा सहायता राशि