30 C
लखनऊ, उ.प्र.
18/09/2024
वंदे भारत | ख़ास खबरें | उत्तर प्रदेश
ब्रेकिंग न्यूज़वायरल न्यूज़वीडियोसुर्खियांसुल्तानपुर न्यूज़

मां बेटी के झगड़े में सुल्तानपुर में एक बेटी ने कक्षा 11 की छात्रा ने खौफनाक कदम उठाया। वो घर से करीब आठ किमी दूर आई और गोमती नदी में छलांग लगा दिया। पुल पर सैकड़ों का मजमा लग गया। नदी में मौजूद मछुआरों ने उसे बाहर निकाला। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया

मां बेटी के झगड़े में सुल्तानपुर में एक बेटी ने कक्षा 11 की छात्रा ने खौफनाक कदम उठाया। वो घर से करीब आठ किमी दूर आई और गोमती नदी में छलांग लगा दिया। पुल पर सैकड़ों का मजमा लग गया। नदी में मौजूद मछुआरों ने उसे बाहर निकाला। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित गोमती पुल के आसपास से लोग निकल रहे थे। तभी एक युवती वहां पहुंची और तपाक से छलांग लगा दिया। युवती के छलांग लगाते ही वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने पुल से ही बचाव बचाव की गुहार लगाया। तो नदी में काम कर रहे थे मछुआरे राहत बचाव के लिए आगे आए। मछुआरों ने तैरकर युवती को बचाया और पानी से बाहर लेकर आए।

युवती मूर्च्छित अवस्था में आ गई थी। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे स्थानीय लोगों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उसका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवती की पहचान गोसाईगंज के टाटिया नगर निवासी शेजल (20) पुत्री शीतला के रूप में हुई है। मां से शाम को झगड़ा करने के बाद उसने यह कदम उठाया है।

Related posts

मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल ने मनाया 15 अगस्त का जश्न

सुल्तानपुर में हुई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना: वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान से हुई पूजा अर्चना, डॉ एके सिंह बोले-विवेकानंद हैं राष्ट्र चेतना के प्राण

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को पेन्सिलवेनिया में चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला, वर्तमान राष्ट्रपति बाइडन – अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं