29 C
लखनऊ, उ.प्र.
10/05/2025
वंदे भारत | ख़ास खबरें | उत्तर प्रदेश
क्राइमसुल्तानपुर न्यूज़

राजगीर ने अपने श्रमिक को नहीं दी मनमाफिक मजदूरी तो श्रमिक ने बेटी से दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा

सुल्तानपुर : साथ-साथ काम करने वाले राजगीर और श्रमिक के बीच मजदूरी ऐसे मुद्दा बनी कि श्रमिक ने अपने गुरु राजगीर को सबक सिखाने के लिए बेटी को मोहरा बना लिया। बेटी से छेड़खानी का प्रार्थना पत्र देकर जालंधर में काम कर रहे राजगीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। बिना जांच पड़ताल के पंजीकृत हुए मुकदमे ने पुलिसिया तफ्तीश पर सवाल खड़े किए हैं।

पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। राजगीर का काम करने वाले शिवा उर्फ शिवकुमार के साथ रहने वाले श्रमिक को मन माफिक मजदूरी नहीं मिलने पर सबक सिखाने का मन बनाया। अपनी बेटी को हथियार बनाकर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में अपने गुरु राजगीर पर ही अभियोग पंजीकृत कर दिया है। अमूमन गंभीर मामले में जांच पड़ताल के बाद दर्ज करने वाली गोसाईगंज पुलिस ने जमीनी तफ्तीश करना भी आवश्यक नहीं समझा। जालंधर में काम करने वाले शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे मुख्य मुलजिम बना दिया गया है। पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के दरबार पहुंचा है और न्याय की गुहार लगाई है। मां कमलेश कहती है कि जालंधर में कंपनी में काम करने के दौरान ऑनलाइन हाजिरी लगी हुई है। पुलिस यदि इसकी जांच कर ले तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। एसपी ने पत्र को संज्ञान में लेकर क्षेत्राधिकार जयसिंहपुर प्रशांत कुमार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

सुल्तानपुर के जल जीवन मिशन में 5.5 करोड़ का गोलमाल, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने किया खुलासा।

सुल्तानपुर में एक दिन में रोपे गए 54 लाख 72 हजार 882 पौधे : मंत्री आशीष पटेल बोले, सात साल में यूपी में बड़ा वन क्षेत्र हमारी कामयाबी का नतीजा।

यूपी के सुल्तानपुर में सात दिन पूर्व आभूषण व्यवसाई भरत जी सोनी की दुकान में करोड़ो की लूट हुई। चर्चित लूटकांड के तीन बदमाशो को बीती रात पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ हुई। हॉफ एनकाउंटर में तीनो के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशो को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया।