27/04/2025
वंदे भारत | ख़ास खबरें | उत्तर प्रदेश
ब्रेकिंग न्यूज़वायरल न्यूज़सुर्खियांसुल्तानपुर न्यूज़

सुल्तानपुर किशोरी को बचाने में कूदे युवक पर गोमती नदी से निकालकर मछुआरों ने चलाया थप्पड़बाजी अभियान।

रिपोर्टर आशुतोष मिश्र सुल्तानपुर 9415049256

सुल्तानपुर शहर का एक बेहद चर्चित VDO सामने आया है। जिसमें गोमती नदी के अंदर मछुआरे एक युवक को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। एसपी प्रतिनिधि ने फोन पर बताया कि नदी में देखा गया युवक एक युवती की जान बचाने के लिए कूदा था।

वीओ : यह पूरा मामला कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित गोमती नदी पुल का है। जहां गुरुवार शाम एक किशोरी ने नदी में छलांग लगा दिया था। ग़नीमत यह रही कि जिस समय किशोरी नदी में कूदी उसी समय वहां मछुआरे नदी में मछली मार रहे थे। तत्काल मछुआरे किशोरी को बचाने के लिए दौड़े। उसे पानी की लहरों से बाहर निकालकर ऊपर लाए। उसके बाद एंबुलेंस के जरिए किशोरी को मूर्च्छित अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाकर एडमिट कराया गया।

 

वीओ : किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। उसकी पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर निवासी शेजल (17) पुत्री शीतला के रूप में हुई है। बताया गया कि मां से शाम को झगड़ा करने के बाद उसने आत्म घाती कदम उठाया था। इसी घटना से जुड़ा एक और वीडियो शुक्रवार को सामने आया। जिसमें एक युवक नदी के अंदर मौजूद है और उसे बाहर निकालते हुए मछुआरे थप्पड़ मार रहे हैं। इस बाबत जानकारी करने पर एसपी के प्रतिनिधि ने बताया कि वीडियो गुरुवार का है। युवक नशे के आलम में था। जैसे ही किशोरी नदी में कूदी युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। उसे तैरना भी नहीं आता था। इसी से नाराज मछुआरे उसे मार रहे कि जब नशा कर रखा है तो नदी में कूदने की ज़रूरत क्या थी।

Related posts

लाश पर राजनीति न करे कांग्रेस, हाथरस कांड एक हादसा : एमएलसी विजय बहादुर

…जिसने जताई ब्लॉक प्रमुख बनने की हसरत वही भद्र परिवार की अभद्रता का होता रहा शिकार

सुल्तानपुर का चर्चित चौकघंटा डकैती कांड : रायबरेली, सवा दो किलो सोना, 20 किलो चांदी व 47 हजार रूपए कैश बरामद