36.3 C
लखनऊ, उ.प्र.
20/05/2025
वंदे भारत | ख़ास खबरें | उत्तर प्रदेश
धर्मपॉलिटिक्सवायरल न्यूज़सुर्खियांसुल्तानपुर न्यूज़

भगवान शिव पर राहुल गांधी के अमर्यादित बयान पर कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला दहन, जिलाध्यक्ष बोले, सदन के बयान पर राहुल गांधी मांगे माफी


रिपोर्टर आशुतोष मिश्र सुल्तानपुर, 9415049256

 

एंकर : संसद में राहुल गांधी के भगवान शिव पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर सियासत गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सदन में दिए गए बयान पर माफी मांगने की बात कही गई। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू हित के लिए हम अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।

 

वीओ : भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के आह्वान पर युवा कलेक्ट्रेट गेट पर मंगलवार को एकत्र हुए। युवाओं को नियंत्रित करने के लिए नगर कोतवाली पुलिस में रही। इस दौरान नगर कोतवाल श्री राम पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रामक युवाओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया। राहुल गांधी के खिलाफ मुरादाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोंक‌झोंक भी देखी गई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए।

बाइट : भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी से हिंदू जनमानस आहत है। भगवान शिव गले में सर्प लपेटे रहते हैं और उन्हें लेकर दिए गए राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर हम लोग कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुतला दहन करने आए हैं। भारत के सभी हिंदुओं के लिए भारतीय जनता पार्टी संघर्ष करने को प्रतिबद्ध है। हम आखरी दम तक हिंदू हित के लिए लड़ाई लड़ेंगे। संसद में दिए गए बयान के लिए राहुल गांधी को माफी मांगना पड़ेगा।
जिलाध्यक्ष, चंदन सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा

Related posts

लखनऊ वाराणसी फोरलेन पर स्कार्पियो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक समेत तीन की मौत

अंबानी के घर पर वक्फ बोर्ड ने ठोका दावा! वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, “हमारे पास इस संपत्ति के वक्फ होने के पर्याप्त सबूत हैं और हम इसे वापस पाने के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

सुल्तानपुर में लखनऊ के हत्यारे पति को उम्रकैद: 11 लाख रूपये अर्थदंड से बच्चों को मिलेंगे 5-5 लाख, बेटी की गवाही के आगे दम तोड़ गई दोषी की खुद की गवाही